
बिहार: JDU नेता के आरक्षण में संशोधन की बात पर नीतीश की सफाई- किसी को आरक्षण से वंचित नहीं किया जाएगा
AajTak
जदयू नेता अजय आलोक ने कहा, ''कुछ परिवारों के जकड़न से आरक्षण को मुक्त कराना जरूरी है. आरक्षण जारी रहना चाहिए मगर आरक्षण कुछ परिवारों की बपौती बनकर न रह जाए, ऐसा मेरा मानना है. पिछले 70 साल से देश में ऐसे कुछ परिवार मिल जाएंगे जो पीढ़ी दर पीढ़ी आरक्षण का लाभ ले रहे हैं.''
बिहार में आरक्षण की राजनीति एक बार फिर गर्म हो रही है. जदयू नेता अजय अलोक के 'आरक्षण में संसोधन' वाले बयान पर नीतीश कुमार ने स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने कहा है, ''आरक्षण से किसी को भी वंचित नहीं रखा जाएगा.'' आपको बता दें कि जदयू नेता अजय आलोक ने आरक्षण को लेकर कहा है कि आरक्षण में से परिवारवाद समाप्त होना चाहिए. अजय आलोक ने बिना नाम लिए हुए आरजेडी, लोक जनशक्ति पार्टी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जैसे पार्टियों पर निशाना साधा है जो परिवार की पार्टी है और लगातार पीढ़ी दर पीढ़ी आरक्षण का फायदा उठा रही है. अजय आलोक ने कहा है, ''कुछ परिवारों के जकड़न से आरक्षण को मुक्त कराना जरूरी है. आरक्षण जारी रहना चाहिए मगर आरक्षण कुछ परिवारों की बपौती बनकर न रह जाए, ऐसा मेरा मानना है. पिछले 70 साल से देश में ऐसे कुछ परिवार मिल जाएंगे जो पीढ़ी दर पीढ़ी आरक्षण का लाभ ले रहे हैं. मेरा स्पष्ट मानना है कि राजनीति में तो परिवारवाद समाप्त नहीं हो पा रहा है मगर आरक्षण में तो परिवारवाद समाप्त होना ही चाहिए”
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











