
बिहार: IPS मनु महाराज के नाम पर फर्जी FB प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से की अश्लील चैटिंग
AajTak
बिहार के चर्चित आईपीएस अफसर मनु महाराज के नाम पर लड़कियों के साथ अश्लील बात करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. खास बात है कि ट्रू कॉलर उसका नंबर मनु महाराज के नाम पर दिखाता था.
बिहार के चर्चित आईपीएस अफसर मनु महाराज के नाम पर लड़कियों के साथ अश्लील बात करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने मनु महाराज के नाम से फेसबुक आईडी बनाई थी और लड़कियों से अश्लील चैटिंग के साथ ही मदद करने के नाम पर ठगी करता था. खास बात है कि ट्रू कॉलर उसका नंबर मनु महाराज के नाम पर दिखाता था. बताया जा रहा है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए सारण के पूर्व डीआईजी मनु महाराज के नाम पर सारण के ही एक युवक मनु कुमार यादव ने फेसबुक प्रोफाइल बना थी. उसने अपना नाम मनु महाराज लिखकर तमाम तस्वीरों को लगा रखा था. अपना मोबाइल नम्बर गूगल पर मनु महाराज डीआईजी सारण लिख रखा था, जिससे ट्रू कॉलर पर यही नाम दिखता भी था.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











