
बिहार: CM नीतीश कुमार के बेटे की पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर अचानक क्यों इतनी चर्चा हो रही?
AajTak
बिहार की सियासत में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक पारी के आगाज को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है. निशांत को लेकर चर्चा अचानक इतनी तेज क्यों हो गई है?
बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है. निशांत सियासत से कोसो दूर रहे हैं. नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (यूनाइटेड) के नेता भी समय-समय पर उन्हें सियासत में लाने की मांग सीएम से करते रहे हैं. निशांत के सियासी आगाज को लेकर फिर से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.
संभावनाएं इस बात की भी जताई जा रही हैं कि निशांत के पॉलिटिकल डेब्यू का औपचारिक ऐलान होली के बाद हो सकता है. खबरों के मुताबिक 48 साल के निशांत के सियासी आगाज का औपचारिक ऐलान होली के बाद हो सकता है. ऐसे में इस बात को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि अगर निशांत कुमार होली के बाद राजनीति में आते हैं तो क्या वह इसी साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में किसी सीट से मैदान में भी उतरेंगे?
हालांकि, निशांत लगातार इस बात से इनकार करते रहे हैं कि वह राजनीति में आएंगे. सीएम नीतीश भी पार्टी के भीतर से उठने वाली बेटे को लॉन्च करने की मांग खारिज ही करते आए हैं. ऐसे में सवाल है कि निशांत कुमार के सियासत में आने की चर्चा अचानक इतनी क्यों हो रही है. दरअसल, निशांत कुमार हाल ही में अपने एक कार्यक्रम में शामिल होने अपने पैतृक घर बख्तियारपुर गए हुए थे.
इस कार्यक्रम में उनके पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे. पिता की मौजूदगी में जब निशांत से सियासत में आने को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने इससे इनकार ही किया. हालांकि, निशांत कुछ ऐसा बोल गए कि उनके पॉलिटिकल डेब्यू के कयासों ने जोर पकड़ लिया. निशांत कुमार ने विधानसभा चुनाव में जेडीयू को जिताने की अपील की.
यह भी पढ़ें: बिहार CM नीतीश कुमार की तबीयत खराब, स्थगित की प्रगति यात्रा
राजनीतिक बयानबाजियों से दूरी बनाए रखने वाले निशांत ने बिहार सरकार के काम की तारीफ की और जनता से यह अपील भी कर दी कि जेडीयू को जिताकर नीतीश कुमार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाएं. गौरतलब है कि जेडीयू के कई नेता भी समय-समय पर निशांत को सियासत में लॉन्च करने की मांग अपने अध्यक्ष नीतीश कुमार से कर चुके हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







