
बिहार: 27 दिन में 3 गुना हुए कोरोना के सक्रिय केस, कई जिलों में फिर से संक्रमण
AajTak
1 मार्च को बिहार में कोरोना के केवल 369 सक्रिय मामले थे, वहीं प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1000 से ज्यादा हो चुकी है. यानी कि 1 महीने में कोविड-19 ने दोबारा से बिहार में पैर पसारना शुरू कर दिया है. बिहार में 27 मार्च तक कोरोना के 1115 एक्टिव मामले हैं.
बिहार में कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और हालत ऐसी हो गई है कि मार्च के महीने में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 3 गुना हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक 1 मार्च को जहां बिहार में कोरोना के केवल 369 सक्रिय मामले थे, वहीं प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1000 से ज्यादा हो चुकी है. यानी कि 1 महीने में कोविड-19 ने दोबारा से बिहार में पैर पसारना शुरू कर दिया है. बिहार में 27 मार्च तक कोरोना के 1115 एक्टिव मामले हैं. 1 महीने पहले बिहार में कुछ जिले ऐसे भी थे जहां पर संक्रमण के मामले शून्य हो चुके थे, मगर अब शेखपुरा को छोड़कर, अरवल, जहानाबाद, सहरसा और सुपौल में दोबारा से संक्रमण के मामले सामने आए हैं. बिहार के 16 जिले भी ऐसे थे जहां पर 26 फरवरी को 5 से कम संक्रमण के मामले पहुंच गए थे, मगर दोबारा से इन जिलों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









