
बिहार: समस्तीपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग के मामले में मर्डर की आशंका
AajTak
अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद युवती का मोबाइल भी अपने साथ लेकर फरार हो गए. हालांकि युवती को बाइक पर साथ लेकर जा रहे युवक की न तो पहचान हो पाई है न ही उसका कोई पता चल पाया है.
बिहार के समस्तीपुर में एक युवती की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के मामले की जांच पुलिस कई एंगल से कर रही है. कहीं ये हत्या प्रेम प्रसंग या पति से चल रहे तलाक के चलते तो नहीं की गई है. हालांकि पूरे मामले का खुलासा कॉल डिटेल्स और पुलिसिया जांच के बाद ही सामने हो पाएगा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि बीती रात सरायरंजन थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के पास बाइक से जा रही 20 वर्षीय युवती की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. गोलियों की आवाज सुनकर जब ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे तो वहां एक लड़की की लाश देख कर भौचके रह गए और थाने को इसकी सूचना दी.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











