बिहार: सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में मिले 3 शव, न सुराग, न शिनाख्त...
AajTak
बिहार के सुपौल में एक साथ पर तीन शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मामला पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली में एक ग्रामीण सड़क किनारे 100 मीटर के दायरे में तीन अज्ञात लोगों की लाशे मिलने से दहशत का माहौल है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
बिहार के सुपौल में एक साथ पर तीन शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मामला पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली में एक ग्रामीण सड़क किनारे 100 मीटर के दायरे में तीन अज्ञात लोगों की लाशे मिलने से दहशत का माहौल है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. (फोटो- राम चन्द्र मेहता) पुलिस का कहना है कि दो शव सड़क किनारे एक साथ अर्धनग्न अवस्था में मिले और तीसरा शव कुछ ही दूरी पर खेत में पड़ा मिला. तीनों शवों की उम्र लगभग 35 से 45 साल बताई जा रही है. सुबह के समय जब गांव के लोग घुमने निकले तो सड़क किनारे तीन अलग अलग जगहों पर लाश देखीं और तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











