
बिहार: रियल लाइफ में रिपीट हुई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम', पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से कराई
AajTak
बिहार के छपरा में एक पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए अपने प्यार का बलिदान दे दिया और पति ने खुद अपने हाथों से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. अब पूरे जिले में इस प्रेमी कहानी चर्चे हो रहे हैं.
बिहार के छपरा से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जो बॉलीवुड फिल्म हम दिल दे चुके सनम से मिलती जुलती है. इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन का किरदार ऐश्वर्या राय को उसके प्रेमी से मिलाने के लिए सारी कोशिशें करता है. फिल्म में अजय देवगन और ऐश्वर्या पति-पत्नी है. तीसरा किरदार सलमान खान का है. जिससे ऐश्वर्या रॉय का किरदार प्रेम में पड़ा है. ऐसा ही एक मामला बिहार के छपरा जिले से आया है. जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए खुद के प्यार का बलिदान दे दिया और पति ने खुद अपने हाथों से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. अब पूरे जिले में इस प्रेमी कहानी चर्चे हो रहे हैं. इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 45 स्थित घेघटा गांव का यह मामला बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि उसने अपनी पत्नी से प्रेम विवाह किया था. लेकिन उसकी पत्नी का अफेयर किसी दूसरे लड़के के साथ चलने लगा. इसलिए उसने अपनी मर्जी से पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी. अब वो भी दूसरी शादी करके अपनी बच्ची का पालन पोषण करेगा. जब पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी से उसकी शादी कराई तो मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. लोग अपने मोबाइल से शादी का वीडियो बनाने लगे. किसी ने इस शादी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











