
बिहार: मौत से पहले फेसबुक पर दी खुद के अपहरण की सूचना, अगले दिन पेड़ से लटका मिला शव
AajTak
सिवान में एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक ने मौत से एक दिन पहले फेसबुक पर लाइव पर अपने अपहरण और हत्या की बात कही थी और उसके अगले दिन युवक का पेड़ से लटका शव मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बिहार के सिवान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक युवक ने पहले फेसबुक पर अपने अपहरण की जानकारी दी और अगले ही दिन उसका शव पेड़ से लटका मिला. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
यह मामला दरौंदा थाना क्षेत्र के धनौती गांव का है. मृतक के परिजन किडनैप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं. मृतक राजा कुमार गुजरात की एक कंपनी में नौकरी करता था. दो दिन पहले ही वो गांव लौटा था और अपने दोस्तों से मिलने चला गया था, तभी किसी ने उसका अपहरण कर हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया. मृतक राजा ने मौत से पहले फेसबुक पर अपने अपहरण की बात कही थी.
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मृतक राजा कुमार की पत्नी ने आपसी विवाद के चलते कमरे में पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. इसके बाद उसकी पत्नी के परिजनों ने राजा कुमार और उसके परिवार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. तब से वो लापता रहने लगा था. फेसबुक लाइव में उसने कहा था कि ससुराल के लोग उसकी हत्या कर देंगे.
घटना की सूचना के बाद दरौंदा थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि फेसबुक और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








