
बिहार: मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, दो की मौत
AajTak
गोपालगंज में मॉर्निंग वॉक के दौरान तीन लोगों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है.
बिहार के गोपालगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. यह घटना मांझागढ़ थाना के पथरा गांव के समीप एनएच-27 की है.
मृतकों की पहचान पथरा गांव के रहनेवाले 65 वर्षीय दीनानाथ ठाकुर और 45 वर्षीय सावित्री देवी के रूप में की गई है. वहीं जख्मी महिला का नाम शीला देवी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसे सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है.
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राम उग्रह प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों को सादर अस्पताल लाया गया था, जिसमें दो लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी. संजय कुमार का कहना है कि रोजाना की तरह आज भी तीनों ग्रामीण मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. एनएच-27 पर अचानक से एक तेज रफ्तार ट्रक गुजरा. उसने तीनों को कुचल दिया. हादसे के बाद वाहन लेकर चालक फरार भी हो गया.
एनएचएआई की एंबुलेंस से पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में हैं. वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है. उसकी तलाश की जा रही है.
डॉ. राम उग्रह प्रसाद ने बताया कि हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो चुकी है. जबकि, एक महिला का इलाज किया जा रहा है. सिटीस्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकते हैं. फिर भी उसकी हालत काफी सीरियस है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









