
बिहार में सीटों पर संग्राम, तेजस्वी का 'हर घर नौकरी' का दांव, दिल्ली में लालू-राहुल की बैठक!
AajTak
बिहार के सियासी समर में एनडीए और महागठबंधन, दोनों खेमों में सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. सारी बातचीत का केंद्र अब दिल्ली बन गया है, जहां तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलकर सीटों का मसला सुलझाने पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव ने एक बड़ा चुनावी वादा करते हुए कहा है कि, 'उनकी सरकार बनी तो वो कानून बनाकर 20 महीने के भीतर हर परिवार को नौकरी देंगे.'

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











