बिहार में सिर्फ 7% ग्रेजुएट, सवर्ण जातियों के 25 प्रतिशत परिवार गरीब... बिहार में जातिगत जनजणना के आर्थिक आंकड़े आए सामने
AajTak
बिहार विधानसभा में आज जाति गणना रिपोर्ट रखी जाएगी. सदन में रिपोर्ट पर बहस होगी. रिपोर्ट जारी होने से पहले जातिगत जनगणना के आर्थिक और शैक्षणिक आंकड़े सामने आए हैं. इसके मुताबिक, बिहार में सिर्फ 7% आबादी ग्रेजुएट है. आर्थिक स्थिति की बात करें, तो राज्य में सामान्य वर्ग में 25.9 फीसदी परिवार गरीब हैं. सर्वणों में सबसे ज्यादा गरीब भूमिहार और ब्राह्मण परिवार हैं.

दरअसल, नीतीश सरकार ने बिहार में जातिगत जनगणना कराई थी. इस साल अक्टूबर में इसके आंकड़े जारी किए गए थे. अब इसे विधानसभा में पेश किया जा रहा है. इसके साथ ही जातिगत जनगणना के आर्थिक और शैक्षणिक आंकड़े भी जारी किए जा रहे हैं.
बिहार में क्या कहते हैं शैक्षणिक आंकड़े?
- बिहार में 22.67% आबादी ने कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षा हासिल की है. - 14.33 फीसदी आबादी ने कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा हासिल की. - 14.71 फीसदी आबादी कक्षा 9 से 10 तक की पढ़ाई की है. - 9.19 फीसदी आबादी कक्षा 11 से 12 तक पढ़ी है. - ग्रेजुएट धारकों की आबादी सिर्फ 7% है.
क्या कहते हैं आर्थिक आंकड़े?
- सामान्य वर्ग में 25.9 फीसदी परिवार गरीब हैं. - पिछड़ा वर्ग के 33.16 फीसदी परिवार गरीब हैं. - अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 33.58 फीसदी गरीब परिवार हैं. - अनुसूचित जाति में 42.93 फीसदी गरीब परिवार हैं. - अनुसूचित जनजाति में 42.70 फीसदी गरीब परिवार हैं. - अन्य जातियों में 23.72 फीसदी गरीब परिवार हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.