
बिहार में मेल टीचर को मां बनने की छुट्टी, ऐसे हुआ 'मैटरनिटी लीव' देने का खुलासा
AajTak
बिहार के वैशाली जिले के महुआ में शिक्षा विभाग ने एक पुरुष शिक्षक को मेटरनिटी लीव दे दी, जिससे हंगामा मच गया. शिक्षक जीतेन्द्र कुमार को 2 से 10 दिसंबर तक मेटरनिटी लीव पर छुट्टी मिली, जो सरकारी पोर्टल पर दिखाया गया. सरकारी पोर्टल पर छुट्टी का प्रदर्शित आकड़ा वायरल हुआ तो लोगों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया.
बिहार का शिक्षा महकमा एक बार फिर सुर्खियों में है. ताजा मामला वैशाली जिले के महुआ का है, जहां शिक्षा विभाग ने एक पुरुष शिक्षक को मेटरनिटी लीव दे दी. जी हां, आपने सही सुना. एक पुरुष शिक्षक को मेटरनिटी लीव दी गई और वह कई दिनों तक स्कूल से गैरहाजिर रहे. इस पर विभाग में खलबली मच गई है और मामले की जांच शुरू हो गई है.
वैशाली जिले के महुआ के हसनपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक जीतेन्द्र कुमार को 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक मेटरनिटी लीव पर छुट्टी दी गई थी. यह जानकारी शिक्षा महकमे के सरकारी पोर्टल से सामने आई, जहां यह उल्लेख किया गया था कि जीतेन्द्र कुमार मेटरनिटी लीव पर स्कूल से गैरहाजिर थे. जैसे ही यह जानकारी वायरल हुई, लोगों ने सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया और विभाग को आलोचना का सामना करना पड़ा.
जांच में हुआ खुलासा
घटना के बारे में जब महकमे को खबर मिली, तो उन्होंने मामले की जांच शुरू की. स्थानीय प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि यह तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ है. उन्होंने बताया कि सरकारी पोर्टल पर छुट्टी के आवेदन अपलोड करते समय मेटरनिटी लीव की एंट्री हो गई, जो पुरुष शिक्षक के लिए गलत थी. अर्चना कुमारी ने यह भी कहा कि यह एक डाटा एंट्री की गलती थी और इसे सुधार लिया जाएगा.
शिक्षा अधिकारी ने इस गड़बड़ी के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि विभाग इस गलती को तुरंत ठीक कर देगा. हालांकि, इस घटना ने शिक्षा महकमे की किरकिरी करवा दी है और अब विभाग डैमेज कंट्रोल में जुटा हुआ है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











