
बिहार में फिर हुई पकड़ौआ शादी...फिल्मी स्टाइल में BPSC पास टीचर को किया अगवा, बंदूक दिखाकर बेटी के साथ करा दिया विवाह
AajTak
बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ शादी कराए जाने का मामला सामने आया है. बीपीएससी की परीक्षा पास कर हाल ही में सरकारी शिक्षक बने एक युवक को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और बंदूक के बल पर उसकी जबरन शादी करा दी. टीचर को स्कूल से ही अगवा कर लिया गया गया था.
बिहार में पकड़ौआ शादी का एक और मामला सामने आया है. बीपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद जैसे ही एक युवक की सरकारी टीचर की नौकरी लगी, कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया और हथियार के बल पर उसकी जबरन शादी करा दी.
जानकारी के मुताबिक रेपुरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय से बीपीएससी पास टीचर गौतम का अपहरण कर लिया गया. टीचर के गायब होते ही परिजनों ने तुरंत थाने में इसकी रिपोर्ट लिखवाई और सड़क को जाम कर दिया. पुलिस ने शिक्षक की सकुशल वापसी का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने जाम को खत्म कर दिया.
इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर डेढ़पुरा गांव से अगवा किए गए टीचर गौतम को बरामद कर लिया. उसके साथ उसकी नई नवेली दुल्हन भी मिली.
जबरन कराई गई शादी
पूछताछ में युवक ने बताया कि जबरन बंदूक के बल पर उसकी शादी करा दी गई. टीचर ने कहा कि पकड़ौआ शादी के लिए उसे उठा लिया गया था और राजेश राय नाम के शख्स की बेटी से उसकी शादी करा दी गई.
बताया जा रहा है कि गैंगस्टर वाले अंदाज में 5 से 6 लोग स्कॉर्पियो लेकर स्कूल के क्लासरूम में पहुंचे और गौतम को मारते पीटते अगवा कर ले गए थे. अभी हाल ही में गौतम ने नौकरी ज्वाइन की थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









