
बिहार में प्रचंड गर्मी के चलते 8 जून तक स्कूल बंद, 50 छात्राओं के बेहोश होने के बाद लिया बड़ा फैसला
AajTak
बिहार में प्रचंड गर्मी के चलते कई स्कूलों में छात्राओं के तबियत बिगड़ने के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव को स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं.
बिहार सरकार ने भीषण गर्मी के चलते स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है. यह फैसला बुधवार को कई स्कूलों में छात्राओं की तबियत बिगड़ने और बेहोश होने के बाद लिया गया. बुधवार को बेगूसराय और शेखपुरा के स्कूलों में करीब 50 छात्राएं गर्मी की वजह से बेहोश हो गई थीं, जिनमें से कई छात्राओं को हॉस्पिटल में भी भर्ती कराना पड़ा.
भीषण गर्मी के चलते सीएम नीतीश कुमार ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं. स्कूलों को 30 मई से 08 जून 2024 बंद करने का फैसला लिया गया है.
सीएम नीतीश कुमार ने दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को निर्देश दिया है कि वे जरूरत के हिसाब से वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद करने के संबंध में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित न हो. सीएम ने मुख्य सचिव को यह भी निर्देश दिया है कि वे क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित कर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.
भीषण गर्मी का सितम जारी
देशभर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है. दिल्ली में 50 डिग्री के करीब (49.9 डिग्री) पहुंचे अधिकतम तापमान ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके अलावा, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं. कई राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हैं लेकिन बिहार में अभी भी पढ़ाई चल रही है. बुधवार को, बिहार के बेगूसराय और शेखपुरा में करीब 50 स्कूली छात्राएं बेहोश होकर क्लास रूम में गिर गई थीं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







