
बिहार में पहली बार सरकारी स्कूलों में BPSC से चुनकर आए प्रिसिंपल की होगी नियुक्ति
AajTak
शिक्षा मंत्री ने बताया कि 40 हजार शिक्षकों के नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हुई. बाकी बचे पदों पर पंचायत चुनाव के बाद प्रक्रिया पूरी होगी. इसके साथ ही बिहार के सवा लाख शिक्षकों के नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है.
बिहार में सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है.अब सरकारी स्कूलों में बीपीएससी से चुनकर आए शिक्षक ही प्रधानाध्यापक बन सकेंगे.इससे सरकार को उम्मीद है कि गांव से लेकर शहर तक के स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












