
बिहार में दो सेंटर पर CTET 2 की परीक्षा हुई रद्द, जानें यहां अब कब होंगे एग्जाम?
ABP News
बिहार में एक बार फिर परीक्षा व्यवस्था की खामियां उजागर हुई हैं, जहां CTET 2026 की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद दो सेंटर्स पर परीक्षा रद्द कर दी गई.
देश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) एक बेहद अहम परीक्षा मानी जाती है. हालांकि, जब ऐसी जरूरी परीक्षा में अव्यवस्था सामने आती है तो सबसे ज्यादा नुकसान अभ्यर्थियों को उठाना पड़ता है. बिहार में एक बार फिर परीक्षा व्यवस्था की खामियां उजागर हुई हैं, जहां CTET 2026 की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. समय पर परीक्षा न होना, सही जानकारी का अभाव और प्रशासनिक लापरवाही के कारण स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा खड़ा हो गया. इस घटना ने न सिर्फ परीक्षा आयोजन पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि छात्रों के भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है.
क्या है पूरा मामला?
यह घटना बिहार के वैशाली जिले की है. यहां के केशोपुर स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी परीक्षा केंद्र पर CTET पेपर-2 की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होनी थी. एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थी तय समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच चुके थे, लेकिन जब समय बीत गया और परीक्षा सामग्री नहीं आई तो छात्रों की बेचैनी बढ़ने लगी. सुबह 11 बजे तक न तो प्रश्न पत्र पहुंचे और न ही कोई साफ सूचना दी गई. घंटों इंतजार के बाद अभ्यर्थियों का धैर्य जवाब दे गया. परीक्षा केंद्र पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई.
अभ्यर्थियों का विरोध और हंगामा

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












