
बिहार में दुमका जैसा कांड, सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर
AajTak
बिहार में झारखंड के दुमका जैसी घटना सामने आई है. यहां एक सनकी ने प्रेमी ने प्रेमिका के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इससे प्रेमिका गंभीर रूप से झुलस गई है. प्रेमिका शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं. आरोपी उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था. जब प्रेमिका ने शादी से इनकार कर दिया तो उसने घटना को अंजाम दे दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बिहार में मोतिहारी के कल्याणपुर में झारखंड के दुमका जैसी घटना सामने आई है. यहां एक कथित प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर जाकर उसे पेट्रोल डालकर जला दिया. चीख-पुकार सुनी तो परिजन और पड़ोसी दौड़े. उन्होंने तुरंत आग को बुझाया और महिला को अस्पताल पहुंचाया. पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमिका पर शादी का दबाव बना रहा था.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात मोतिहारी के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव में महिला अपने घर में खाना बना रही थी. उसी दौरान घोड़ासहन थाना क्षेत्र का रहने वाला दानिश नाम का युवक वहां पहुंच गया. पुलिस का कहना है कि महिला और दानिश के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. महिला के घर पहुंचकर दानिश जबरन शादी का दबाव बनाने लगा.
जब प्रेमिका ने शादी की बात से इनकार कर दिया तो गुस्से में आकर दानिश ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया. चीख-पुकार सुनकर महिला के परिजन और पड़ोसी आ गए. उन्होंने तुरंत आग को बुझाया और महिला को कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे मोतिहारी रेफर कर दिया है.
पुलिस ने कहा- डेढ़ वर्षों से दोनों के बीच चल रहा है प्रेम-प्रसंग
पुलिस का कहना है कि पीड़िता महिला और दानिश के बीच पिछले डेढ़ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी दानिश उस पर शादी का दबाव बना रहा था. प्रेमिका शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे हैं. उसका पति बाहर कमाने गया था. इसको लेकर महिला शादी से इनकार कर रही थी. शादी से इनकार करने पर दानिश ने उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








