
बिहार में टीचर को बेटी की शादी के लिए नहीं मिल रही छुट्टी, विधान परिषद तक पहुंच गया मामला; MLC बोले- यह '9वां आश्चर्य'
AajTak
Bihar Teacher Leave Issue: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की छुट्टियों को लेकर चल रहा विवाद अब विधान परिषद की दहलीज तक जा पहुंचा है. बेटी की शादी के लिए भी छुट्टी न मिल पाने के इस अजीबोगरीब नियम ने सदन में भारी हंगामे के साथ-साथ तीखी चर्चाओं को जन्म दिया है.
बिहार में एक टीचर को अपनी बेटी की शादी के लिए छुट्टी नहीं मिली तो मामला विधान परिषद तक पहुंच गया. यह मामला अनुसूचित जाति-जनजाति (SC-ST) कल्याण विभाग के स्कूलों से जुड़ा है. MLC संजीव कुमार ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए बताया कि एससी-एसटी कल्याण विभाग के स्कूलों में छुट्टी का नियम बेहद जटिल है. एमएलसी ने कहा कि इन स्कूलों में कोई भी टीचर आसानी से छुट्टी नहीं ले सकता. आकस्मिक अवकाश या अन्य छुट्टियों के लिए भी शिक्षक को स्थानीय प्रिंसिपल के बजाय निदेशालय से अनुमति लेनी पड़ती है. एक महिला टीचर की बेटी की शादी होने के बावजूद उन्हें इस नियम के चलते छुट्टी के लिए भटकना पड़ रहा है.
'सेना-पुलिस में तो गोली चल जाती है' इस नियम पर सदन में मौजूद सदस्यों ने कड़ा ऐतराज जताया. JDU के सदस्य नीरज कुमार ने इस नियम को दुनिया का 'नौवां आश्चर्य' बताया. नीरज कुमार ने सवाल किया, "जब शिक्षक स्कूल में पढ़ा रहा है, तो छुट्टी प्रिंसिपल को देनी चाहिए, निदेशालय इसमें क्यों पड़ रहा है?"
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मामले की गंभीरता पर तंज कसते हुए कहा, "सेना और पुलिस में तो छुट्टी नहीं मिलने पर गोली तक चल जाती है, यह गंभीर विषय है."
सत्ता पक्ष की ओर से ही सवाल उठने के बाद सरकार बैकफुट पर नजर आई. सूबे के SC-ST कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान ने सदस्य की बातों को तार्किक बताया और माना कि नियम में बदलाव की जरूरत है.
डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने मामले को शांत कराते हुए सदन को भरोसा दिया कि इस मामले में जल्द ही मंत्री स्तर पर बैठक बुलाकर समीक्षा की जाएगी और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







