
बिहार में जिस कंपनी का पुल गिरा, उसे राज्य में मिले हैं 9 हजार से ज्यादा के प्रोजेक्ट
AajTak
बिहार के भागलपुर में 4 जून को एक निर्माणाधीन पुल गिर गया. सामने आए वीडियो में पुल के दो हिस्से एक के बाद एक गंगा नदी में गिरते हुए दिखाई दिए. ये पुल 1,717 करोड़ रुपये की लागत से अगुवानी-सुल्तानगंज में तैयार किया जा रहा था. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर एक्शन लेने के लिए कहा है.
बिहार के भागलपुर में रविवार को निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया और चंद सेकेंड में गंगा नदी में समां गया. इस ब्रिज को एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन (SP Singla Constructions) कंपनी बना रही थी. ये कंपनी राज्य में कई अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है. ब्रिज के गिरने से महागठबंधन सरकार सवालों के घेरे में आ गई है. हालांकि, सीएम नीतीश कुमार ने ब्रिज बना रही कंपनी पर सवाल खड़े किए और कहा- ये एक साल पहले भी गिर गया था. कल फिर गिर गया. इसे ठीक से नहीं बनाया जा रहा था, इसलिए बार बार गिर जा रहा है.
बता दें कि एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी इससे पहले भी विवादों में रही है. यह कंपनी पहली बार जांच के दायरे में तब आई थी, जब मई 2020 में पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी परियोजना लोहिया पथ चक्र के निर्माण के दौरान कंक्रीट स्लैब गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई थी. इस घटना में पूछताछ हुई लेकिन बाद में क्या हुआ- पता ही नहीं चला, क्योंकि निर्माण कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.
राज्य में 5 बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है कंपनी
बिहार में एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी 5 बड़े प्रोजेक्ट पर काम रही है. ये प्रोजेक्ट 30 किमी से ज्यादा लंबे हैं. इनमें पुल और फ्लाईओवर शामिल हैं. इनकी लागत भी हजार करोड़ों रुपए की है. जानिए, राज्य में किन बड़े प्रोजेक्ट पर एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी काम कर रही है...
1. पटना में पुराने महात्मा गांधी सेतु के समानांतर नया महात्मा गांधी सेतु बना रही है. ये पटना को हाजीपुर और उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है. इसकी लंबाई 14 किमी है और 3000 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है.
'ठीक नहीं बना रहा है इसलिए गिर जा रहा है' 1770 करोड़ का पुल गिरने पर नीतीश का कंपनी पर हमला

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










