
बिहार में खादी और हस्तकला का ब्रांड एंबेसडर बनाई गई लोक गायिका मैथिली ठाकुर
AajTak
हाल ही में संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिलाह खान युवा पुरस्कार के लिए चुनी गई 22 वर्षीय मैथली को मंगलवार को यहां एक समारोह में उद्योग विभाग द्वारा इस संबंध में एक पत्र सौंपा गया था.बता दें कि बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत आता है.
लोक संगीत में अपने योगदान के लिए जानी जाने वाली बिहार की गायिका मैथिली ठाकुर को राज्य की खादी और हस्तकला का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. अधिकारियों ने ये जानकारी दी है.
हाल ही में संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिलाह खान युवा पुरस्कार के लिए चुनी गई 22 वर्षीय मैथली को मंगलवार को यहां एक समारोह में उद्योग विभाग द्वारा इस संबंध में एक पत्र सौंपा गया था.बता दें कि बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत आता है.
मैथिली को हाल ही में 2021 के लिए उस्ताद बिस्मिल्ला खान युवा पुरस्कार के लिए चुना गया था. संगीत नाटक अकादमी, राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी ने अपनी सामान्य परिषद की बैठक में महीने की शुरुआत में देश भर के 102 युवा कलाकारों को 2019 से 2021 के पुरस्कार के लिए प्रदर्शन कला के अपने संबंधित क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए चुना था.
बिहार में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में जन्मी मैथनी को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के अलावा मैथिली लोक संगीत में उनके पिता और दादा द्वारा प्रशिक्षित किया गया है. उन्होंने विशेष रूप से मैथिली, भोजपुरी और हिंदी में लोकगीतों के गायन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है.अपने दो भाइयों रिशव और अयाची के साथ, उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में परफॉर्म किया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








