
बिहार: मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, 6 दिन पहले ही आया था गांव
AajTak
मुजफ्फरपुर जिले में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में गुस्से का माहौल है.
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. मृतक की पहचान यूपी के बलिया के रहने वाले दिलीप कुमार यादव के तौर पर हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस हत्या को अंजाम रविवार शाम साढ़ सात बजे के लगभग दिया गया.
यह घटना जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में हुई. रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है, मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक के घरवालों ने बताया कि वह मुंबई में रहता था और 6 दिन पहले ही गांव आया था.
युवक की गोली मारकर हत्या
मौके पर पहुंचकर पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी सहियार अख्तर भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बात की. पुलिस और FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए. हत्यारों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
वहीं इस मामले पर अपर पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी सहियार अख्तर ने बताया कि रामपुर हरि थाना क्षेत्र के हजरत पुर गांव में अज्ञात अपराधियों द्वारा 25 साल के दिलीप कुमार यादव नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









