
बिहार: मां के साथ तालाब में डूबी तीन बच्चियां, चारों की हुई मौत
AajTak
बिहार के मुजफ्फरपुर में घास काटने गई महिला अपनी तीन बच्चियों के साथ तालाब में डूब गई जिससे चारों की मौत हो गई. एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों शवों को बाहर निकाला. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
बिहार के मजुफ्फरपुर जिले में तालाब में डूबने से एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई. घटना काटी प्रखंड के शहबाजपुर गांव की है जहां घास काटने गई महिला और तीन बच्चे तालाब में डूब गए. चारों में से किसी को भी नहीं बचाया जा सका.
मौत की सूचना पर स्थानीय प्रशासन एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची और शवों को तालाब से बाहर निकाला गया. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
प्रशासन ने चार मौतों की पुष्टि करते हुए आपदा प्रबंधन नियम के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.
तालाब में डूबी महिला की पहचान रीमा देवी के रूप में हुई है जबकि मृतक बच्चियों में रिचा कुमारी, राधिका कुमारी और प्रीति कुमारी शामिल है. इन बच्चियों के पिता भीम रजक शहबाजपुर गांव में रहते हैं.
मृतक महिला का पति भीम रजक पेशे से मजदूर है. वो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. वर्तमान में भीम रजक का पैर टूटा हुआ है जिस वजह से वो घर पर मौजूद था और पत्नी बच्चों के साथ घास काटने गई थी.
मां के साथ तीन बच्चों के तालाब में डूबने को लेकर एसडीएम बृजेश कुमार ने बताया की तालाब में डूबने से मां समेत तीन बच्चों की भी मौत हो गई है. काटी प्रखंड के सीओ ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









