
बिहार महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी, कल राहुल गांधी के कैंपेन का फोकस क्या होगा?
AajTak
आज महागठबंधन का संयुक्त घोषणा पत्र 'बिहार का तेजस्वी प्रण' जारी किया गया. इसके बाद कल यानी बुधवार से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में संयुक्त रैली के साथ महागठबंधन का चुनाव कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं. वोटर अधिकार यात्रा के बाद राहुल गांधी पहली बार बिहार दौरे पर होंगे.
राहुल गांधी के बिहार से लौट आने के बाद से एक खास चीज ये भी हुई है कि तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया जा चुका है. मंगलवार को महागठबंधन का जो साझा घोषणा पत्र जारी हुआ, उसके कवर पेज पर न सिर्फ अकेले तेजस्वी की तस्वीर है, बल्कि घोषणा पत्र का नाम भी 'बिहार का तेजस्वी प्रण' रखा गया है. और अब चुनाव कैंपेन की बारी है. बुधवार से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महागठबंधन के लिए संयुक्त रूप से कैंपेन करने जा रहे हैं.
29 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव संयुक्त रैली करेंगे. ये रैलियां बिहार के मुजफ्फरपुर और दरभंगा में होंगी. बिहार चुनाव में राहुल गांधी की ये पहली चुनावी रैली होगी. बीजेपी और उसके साथी दलों के नेता राहुल गांधी के बिहार से अचानक और लंबी दूरी बना लेने पर सवाल उठाते आ रहे थे, राहुल गांधी नये दौरे में निश्चित तौर पर ऐसे सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे.
वोटर अधिकार यात्रा पूरी करने के बाद से राहुल गांधी ने बिहार से दूरी बना ली थी. राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेताओं के साथ की थी. उसके बाद से बिहार में कई चीजें हुई हैं. तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा की. दर्जन भर सीटों पर दोस्ताना मुकाबले की नौबत आ गई, कांग्रेस और वीआईपी के तीन नामांकन वापस लिए जाने के बाद भी फ्रेंडली फाइट थम नहीं सकी है.
राहुल गांधी का बिहार दौरा फिर से
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा में महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने जा रहे हैं. चुनाव कैंपेन में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी राहुल गांधी के साथ वैसे ही नजर आएंगे, जैसे वोटर अधिकार यात्रा में देखे गए थे.
चुनावी रैली में लोगों की नजर इस बात पर भी होगी कि राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा की ही तरह खुद को आगे, और तेजस्वी यादव को पीछे रखते हैं, या मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के बाद तेजस्वी यादव को आगे रखकर राहुल गांधी पीछे से सपोर्ट करते हैं. राहुल गांधी से वोटर अधिकार यात्रा के दौरान महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया था, लेकिन वो इधर उधर की बातें करके टाल दिए थे. बीच में महागठबंधन में काफी तनाव महसूस किया जाने लगा था. हालत ये हो गई की सीट शेयरिंग को लेकर कोई औपचारिक जानकारी तक नहीं दी गई. बाद में कांग्रेस नेतृत्व ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दूत बनाकर भेजा, तब जाकर मामला शांत हो पाया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







