
बिहार: बाइक चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे SSP, दारोगा ने जमकर हड़काया
AajTak
बिहार के भागलपुर स्थित जोगसर थाना के दारोगा ने बाइक चोरी की शिकायत पर SSP बाबू राम को ही डांट-फटकार लगा दी. दरअसल, SSP बाबू राम सिविल ड्रेस में एक आम आदमी की तरह बाइक चोरी की शिकायत लिखवाने थाने पहुंचे थे. लेकिन दारोगा का यह रवैया देखकर वह खुद हैरान रह गए. बाद में उन्होंने दारोगा को रूखे व्यवहार के लिए कड़ी चेतावनी भी दी.
बिहार के भागलपुर में एक ऐसा मामला देखने को मिला जहां एक SSP को थाने के दारोगा ने ही फटकार लगा दी. दरअसल, SSP बाबू राम सिविल ड्रेस में निरीक्षण करने निकले थे. इस दौरान वह जोगसर इलाके के आदमपुर थाना पहुंचे. यहां उन्होंने दारोगा से बाइक चोरी की बात की और निवेदन किया कि वह उनकी शिकायत पर कार्रवाई करें.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











