
बिहार: बदसलूकी कर रहे अफसर का VIDEO बनाने लगी लड़की, CO ने जड़ा थप्पड़
AajTak
बिहार के बक्सर से एक वीडियो वायरल हुआ है. सीओ अनिल कुमार ने एक लड़की के साथ बदसलूकी की उसे पीटा और उसका कान मरोड़कर नीचे गिरा दिया. लड़की ने सीओ के खिलाफ सिमरी थाने में FIR करा दी है.
बिहार के बक्सर से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर सर्कल ऑफिसर अनिल कुमार ने एक लड़की के साथ बदसलूकी की. पहले लड़की को थप्पड़ मारा फिर उसका कान मरोड़कर उसे नीचे गिरा दिया. लड़की सीओ के खिलाफ सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है. यह मामला अंचल क्षेत्र के बड़कागांव सबल पट्टी का है. बता दें, इससे पहले रामोपत्ति की रहने वाली एक महिला ने भी सीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था दुकान को सील करने के दौरान सीओ अनिल कुमार ने उनके पति पर जान लेवा हमला किया था. जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आई थी. सेमरी प्रखंड के सीओ अनिल कुमार विधाक के कहने पर एक विवाद के मामले में यहां आए थे. आते ही सीओ ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद एक लड़की ने सीओ का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. बस यही बात उन्हें पसंद नहीं आई और लड़की को पीटने लगे. उसका मोबाइल तोड़ दिया थप्पड़ लगने से लड़की में चोट आई और उसकी कान की बाली भी टूट कर नीचे गिर गई. सीओ की इस बदसलूकी पर लड़की ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले ही सिमरी रामोपट्टी की एक महिला द्वारा उनपर अपने पति पर जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी सिमरी थाने में ही दर्ज कराई गई थी.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








