
बिहार: पेट्रोल पंप मालिक से लूट, मुठभेड़ में सिपाही घायल, एक बदमाश गिरफ्तार, Video
AajTak
आरा में हथियार के बल पर पेट्रोल पंप मालिक से 4 लाख 99 हजार रुपये लूट लिए गए. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूटी हुई पूरी रकम बरामद कर ली. वहीं, पुलिस के जवान अर्जुन कुमार को मुठभेड़ में गोली लग गई. फिलहाल, डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है.
बिहार के आरा में हथियार के बल पर गुरुवार सुबह पेट्रोल पंप मालिक से 4 लाख 99 हजार रुपये की लूट हो गई. घटना के बाद अपराधियों के भागने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. हालांकि, लूट कर भाग रहे बदमाशों की बाद में पुलिस ने मुठभेड़ हो गई.
इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और लूटे हुए सारे रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही पुलिस लूट में शामिल पेट्रोल पंप मालिक के ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, नवादा थाना क्षेत्र स्थित विनायक पेट्रोल के मालिक सुशांत कुमार जैन गुरुवार सुबह 4 लाख 99 हजार रुपये लेकर नगर थाना के एसबीआई शाखा में जमा करने के लिए जा रहे थे. इसी बीच हथियार के बल पर तीन बदमाशों ने सुशांत से रुपये से भरा बैग लूट लिया.
इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले. इस दौरान पेट्रोल पंप मालिक ने लाइसेंसी पिस्टल से अपराधियों पर फायरिंग की. मगर, बदमाश वहां से बच निकलने में सफल हो गए.
बदमाशों ने की पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग
इसके बाद पास में मौजूद नगर थाना को पेट्रोल पंप मालिक ने जानकारी दी. भाग रहे बदमाशों के पीछे पुलिस लग गई. इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में सिपाही के तरफ से भी गोली चलाई गई.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











