
बिहार: पत्नी से छुपकर प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करने जा रहा था प्रेमी, रास्ते में पत्नी ने दबोचा तो हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
AajTak
बिहार के कटिहार में पति-पत्नी और वो के चक्कर में एक प्रेमी की खूंटे से बांधकर ससुराल वालों ने पिटाई कर दी. आरोपी का नाम मोहम्मद आबिद बताया जा रहा है. मामला कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के मल्लिकपुर गांव का बताया जा रहा है. फिलहाल, मामले में किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है.
बिहार के कटिहार में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है. पति अपनी प्रेमिका को साथ लेकर कोर्ट मैरिज करने के लिए जा रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी और ससुराल के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया. फिर ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने दामाद की खंभे से बांधकर पिटाई कर दी. ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि जब तक उनका दामाद सुधर नहीं जाता, उसकी पिटाई जारी रहेगी. मामला कटिहार के आजमनगर थाना के मल्लिकपुर गांव का बताया जा रहा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











