
बिहार: न मुहूर्त, न बैंड-बाजा, न ही घरवाले... आधी रात को हुई जबरन शादी का वायरल हो रहा वीडियो
AajTak
बिहार के जमुई में एक प्रेमी जोड़े की अनोखी शादी की चर्चा हो रही है. रात के अंधेरे में बिना मुहूर्त, बिना लड़की-लड़के के घरवालों के यह शादी कराई गई. न बैंड न बाजा लेकिन पूरा गांव बराती बन गया था. इनमें से ही किया ने इस अनोखी शादी करने का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
बिहार के जमुई में जबरन शादी कराने का अनोखा मामला सामने आया है. यह शादी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ककनचौर गांव में कराई गई है, जिसकी कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस शादी में लड़की और लड़के के न तो माता-पिता शामिल हुए, न मुहूर्त निकाला गया, न बैंड-बाजा था और न ही खाने-पीने का इंतजाम किया गया था.
यहां तक कि लाइट भी नहीं थी. ग्रामीणों ने मोबाइल फोन की रोशनी में इस अनोखी शादी को पूरा कराया. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी भी क्या जल्दी मची थी कि शादी की तैयारियों के लिए भी किसी से रुका नहीं गया.
देखें वीडियो...
आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा
दरअसल, हरला गांव का रहने वाला रंजन कुमार और कर्रा गांव की रहने वाली नैना (बदले हुए नाम) के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चला रहा था. दोनो अक्सर छिप-छिपकर मिलते रहते थे और प्यार भरी बातें करते थे. इसी बीच नैना अपने गांव से अपने ननिहाल ककनचौर गांव आ गई.
उसने ननिहाल आने की बात प्रेमी रंजन कुमार को भी बताई. यह सुनते ही प्रेमी खुश हो गया, क्योंकि प्रेमिका का ननिहाल उसके घर के पास पड़ता था. इसके बाद रंजन अपनी प्रेमिका से मिलने गुरुवार रात रात 12 बजे अंधेरे में ककनचौर गांव पहुंच गया.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








