
बिहार: नीतीश के साथ 'सीक्रेट डील' और 3 दिन के अंदर ही तेज प्रताप और तेजस्वी में सत्ता संघर्ष, जानें क्या हैं मायने
AajTak
तेज प्रताप अपने बयानों में कई बार नीतीश कुमार को वापस महागठबंधन में आने का ऑफर दे चुके हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने 'ENTRY NITISH CHACHA' का मैसेज अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार (22 अप्रैल) को राजद की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए तो बिहार में सियासत गरमा गई थी. इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने ऐलान कर दिया कि उनके और मुख्यमंत्री के बीच में सीक्रेट डील हो गई है और जल्द ही बिहार में तेजस्वी सरकार बनेगी. तेज प्रताप ने जब नीतीश के साथ सीक्रेट डील की बात कही तो किसी को ज्यादा आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम पर नजर डालें तो नीतीश कुमार को लेकर तेज प्रताप यादव बेहद सॉफ्ट नजर आ रहे हैं.
तेज प्रताप अपने बयानों में कई बार नीतीश कुमार को वापस महागठबंधन में आने का ऑफर दे चुके हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने 'ENTRY NITISH CHACHA' का मैसेज अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद अटकलों को हवा मिली थी कि तेज प्रताप नीतीश को वापस महागठबंधन में लाने के पक्ष में हैं.
नीतीश कुमार को लेकर तेज प्रताप के रुख में नरमी
बता दें कि 2017 में नीतीश कुमार के आरजेडी से अलग होने के बाद तेज प्रताप ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड में 'NO ENTRY NITISH CHACHA' का बोर्ड मीडिया को दिखाया था लेकिन पिछले 4 सालों में नीतीश कुमार को लेकर तेज प्रताप के रुख में नरमी आ गई है. नीतीश के साथ सीक्रेट डील करने की बात कहकर तेज प्रताप ने खुद को बिहार की राजनीति का मंजा हुआ खिलाड़ी और बिहार की राजनीतिक महाभारत का कृष्ण होने का भी दावा किया.
नीतीश चाचा को लेकर अब एंट्री का बोर्ड
तेज प्रताप ने शुक्रवार को नीतीश कुमार के साथ हुई सीक्रेट डील को लेकर कहा था कि 'राजनीति में उथल-पुथल चलता रहता है. नीतीश चाचा को लेकर पहले मैंने नो एंट्री का बोर्ड लगाया था मगर अब एंट्री का बोर्ड लगा दिया है. वह अब आ गए हैं तो सरकार बनेगी. कृष्णा और कौन हो सकता है? हमने तेजस्वी को अर्जुन घोषित कर दिया है. हम कृष्ण हैं तो हैं. कृष्ण तो सर्वव्यापी हैं. हम लोग सरकार बनाएंगे, खेल होगा, हमारी सीक्रेट बातचीत हुई है नीतीश कुमार से'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











