
बिहार: नाबालिग से छेड़छाड़ का किया विरोध तो दो महिलाओं की चाकुओं से गोदकर दिनदहाड़े हत्या
AajTak
बिहार के गया (Gaya Bihar) जिले में नाबालिग लड़की (Minor Girl) से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी. इस बात की शिकायत लेकर लड़की के घर से दो महिलाएं युवक के घर पहुंचीं तो युवक ने उनके साथ मारपीट की.
बिहार के गया (Bihar Gaya) जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की (Minor Girl) के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर 2 महिलाओं की चाकू गोदकर हत्या (Double Murder in Bihar) कर दी गई. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम (Post-Mortem) के लिए भेज दिए. वहीं कई नेता पीड़ितों के घर पहुंचे. इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है. वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि बिहार के गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की खेत पर गई थी. उसी दौरान गांव के युवक मुकेश कुमार ने उससे छेड़छाड़ कर दी थी. लड़की ने इसकी सूचना घर वालों को दी. इसके बाद घर की दो महिलाओं ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की. इस पर आक्रोशित युवक ने महिलाओं के साथ मारपीट की और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. इससे घटनास्थल पर ही दोनों महिलाओ की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: Surat: मां-बेटी से रेप के बाद मर्डर में दोषी को फांसी की सजा, 56 सेकंड का फुटेज बना टर्निंग प्वाइंट
डबल मर्डर की घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही खिजरसराय थाने की पुलिस (Police) घटनास्थल पर पहुंची. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मृतकों के परिजन ने बताया कि घर की नाबालिग लड़की सुबह खेत पर गई थी. इसी दौरान गांव के ही मुकेश कुमार ने उससे छेड़छाड़ कर दी थी. लड़की वहां से भागकर घर पहुंची और जानकारी घर पर दी. इसके बाद घर से दो महिलाएं आरोपी के घर पर उसके परिजन को चेताने गईं थीं, तभी आरोपी युवक ने महिलाओं के साथ मारपीट की, जब महिलाएं घर से भागने लगीं तो आरोपी युवक मुकेश यादव ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी.
मृतकों को परिजन का आरोप- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
मृतक महिलाओं के परिजन का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है. घटना की सूचना के बाद लोजपा के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह सहित कई नेता पीड़ितों के घर पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी. लोजपा के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह ने कहा कि इस सरकार में कुछ भी हो सकता है. जब दिनदहाड़े गांव में इस तरह की घटना हो सकती है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







