
बिहार: नदी में डूबे युवक को जिंदा निकालने के लिए तांत्रिक का ड्रामा, दंग कर देंगी ये तस्वीरें
AajTak
नदी में डूबे व्यक्ति को जिंदा नदी से बाहर निकालने का दावा कर रही महिला तांत्रिक लगातार अपनी पूरी टीम के साथ कई घंटो तक किनारे पर ड्रामा करती रही.
21वीं सदी के इस दौर में भी देश के कई हिस्सों में आज भी अंधविश्वास कायम है. कुछ ऐसा ही देखने को मिला दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में जहां एक सप्ताह पहले नाव दुर्घटना में डूबे व्यक्ति को जिंदा निकालने के लिए महिला तांत्रिक ने नदी किनारे खूब ड्रामा किया. नदी में डूबे व्यक्ति को जिंदा निकालने के लिए महिला लगातार पानी में गोते लगाती रही.
नदी में डूबे व्यक्ति को जिंदा नदी से बाहर निकालने का दावा कर रही महिला तांत्रिक लगातार अपनी पूरी टीम के साथ कई घंटों तक किनारे पर ड्रामा करती रही.
पहले नदी के तट पर पानी में डूबे व्यक्ति के परिजनों को स्नान कराकर और हाथ जोड़ बैठा दिया गया और फिर तांत्रिक के सहयोगी झाल मृदंग की धुन पर झूमते गाते रहे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












