
बिहार: धूप में आराम फरमाता दिखा कोबरा सांप का जोड़ा, लोग हाव-भाव देखकर हुए दंग
AajTak
ये दोनों कोबरा पटना के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (चिड़ियाघर) में रहते हैं. इन्हें आराम करता हुए देखकर लोग हैरान रह गए. बिहार सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने ट्विटर पर दोनों कोबरा का वीडियो साझा किया जिसके बाद यह वायरल हो गया.
कोबरा को दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में से एक माना जाता है. ठंड के मौसम में जैसे इंसानों को धूप सेंकने की इच्छा होती है ठीक वैसे ही दो कोबरा के भी धूप सेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. A pair of Indian Cobra enjoying cool weather at #Patna Zoo.With their threatening hoods and intimidating upright postures, they're considered among some of the most iconic snakes on planet. Their elegance, prideful stance and venomous bite have made them both respected and feared pic.twitter.com/YvoU0hGSXu

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











