
बिहार: दिहाड़ी मजदूर बनी मुखिया, पांच प्रत्याशियों को हराकर जीता पंचायत चुनाव
AajTak
दिहाड़ी मजदूर के रूप में अपनी जिंदगी काट रही महिला के जीवन में अचानक से चमत्कार हो गया और गांव के पांच प्रत्याशियों को हराकर मुखिया बनीं.
यही है भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती कि राजा हो या रंक देश के किसी भी लोकतांत्रिक पद पर काबिज हो सकता है. भारतीय लोकतंत्र की इसी खूबसूरती के कारण बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना समाप्त होने के बाद ये तस्वीर जमुई जिला में सामने आयी है. जहां दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करने वाली समाज के एक निचले पायदान की महिला पंचायत की मुखिया बन गई है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












