
बिहार: डॉक्टर को अपराधियों ने मारी गोली, अंधाधुंध फायरिंग में महिला नर्स की मौके पर ही मौत
AajTak
बिहार के सीतामढ़ी में घात लगाये अपराधियों ने डॉक्टर पर अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान डॉक्टर की दूसरी पत्नी और एक नर्स भी उनके साथ थी लेकिन गोली डॉक्टर और नर्स को लगी जिससे मौक़े पर ही नर्स की मौत हो गई.
बिहार के सीतामढ़ी में अपराध पर लगाम लगाने में ज़िला पुलिस अब तक नाकाम रही है. यहां अपराधी बेख़ौफ़ वारदात को अंजाम देते हैं. दिन हो या रात, यहां के लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं. ताज़ा मामला शहर के मशहूर डॉक्टर शिवशंकर महतो पर अंधाधुंध फ़ायरिंग का है. वो देर रात बारह बजे अपने नये क्लिनिक से पुराने क्लिनिक में लौटकर गाड़ी से उतर ही रहे थे कि घात लगाये अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











