
बिहार: डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद कोरोना संक्रमित, PM मोदी के कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल!
AajTak
बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद कोरोना संक्रमित हो गए हैं. अब पूरी संभावना है कि आज होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में वे सामिल नहीं होंगे.
बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद कोरोना संक्रमित हो गए हैं. अब पूरी संभावना है कि आज होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में वे शामिल नहीं होंगे.
बता दें कि सोमवार देर रात उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद का एंटीजन टेस्ट किया गया था. उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार है.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. पीएम शाम करीब 5:15 बजे पटना पहुंचेंगे. इसके बाद वह बिहार विधानसभा शताब्दी समापन समारोह में शामिल होने के लिए विधानसभा जाएंगे. प्रधानमंत्री शाम 7 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेढ़ साल से अधिक लंबे अंतराल के बाद बिहार जा रहे हैं. बिहार में साल 2020 के अक्टूबर-नवंबर महीने में हुए विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये पहला बिहार दौरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर और पटना दौरे को देखते ही दोनों ही शहरों में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं.
बता दें कि आज पीएम मोदी झारखंड भी जाने वाले हैं. प्रधानमंत्री देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. आज देवघर पहुंच रहे पीएम मोदी के करीब चार घंटे तक शहर में रुकने का कार्यक्रम है. अपने इस संक्षिप्त देवघर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर एयरपोर्ट के साथ ही कई अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री अपने देवघर दौरे के दौरान रांची रेलवे स्टेशन परियोजना, देवघर एम्स का भी लोकार्पण करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि दोपहर में झारखंड के देवघर पहुंचेंगे. देवघर में 16 हजार 800 करोड़ रुपये की लागत से विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर देवघर के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







