
बिहार: जोश में आकर युवक ने पकड़ लिया सींग, फिर सांड ने ऐसे पटका
AajTak
बिहार के छपरा में सांड के साथ मस्ती करना युवक को महंगा पड़ गया. घर के बाहर खड़े सांड के युवक ने सींग पकड़ लिए. कई बार सांड ने सिर हिलाते हुए युवक को दूर किया, लेकिन बार-बार युवक उसके सींग पकड़ रहा था.
बिहार के छपरा में सांड के साथ मस्ती करना युवक को महंगा पड़ गया. घर के बाहर खड़े सांड के युवक ने सींग पकड़ लिए. कई बार सांड ने सिर हिलाते हुए युवक को दूर किया, लेकिन बार-बार युवक उसके सींग पकड़ रहा था. काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद आखिर में सांड को इतनी तेज गुस्सा आया, कि उसने युवक को उठाकर जमीन पर पटक दिया. इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है. छपरा शहर के आर्य नगर सोनार पट्टी का ये मामला बताया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 3 अगस्त का बताया जा रहा है. यहां के लोगों ने बताया कि सांड ज्यादातर इसी क्षेत्र में घूमता रहता है. रोज की तरह उस दिन भी सांड यहां घूम रहा था. तभी एक युवक ने सांड के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. लोगों ने बताया कि सांड वैसे किसी पर हमला नहीं करता है. वह घरों के बाहर आकर खड़ा हो जाता है. इसके बाद लोग जो भी खाने के लिए देते, वह खाता और आगे की ओर बढ़ जाता है. लेकिन युवक ने सांड को परेशान किया, जिसकी वजह से वह आक्रामक हो गया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












