
बिहार: जहां 27 वोटों से RJD हारी, वहां 360 पोस्टल वोट रिजेक्ट हुए, EC के डाटा से निकले दिलचस्प आंकड़े
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव का शोर थम गया है. बुधवार को चुनाव आयोग ने नतीजों से जुड़े विस्तृत आंकड़े सार्वजनिक किए हैं. ये आंकड़े दिलचस्प कहानियां कहती हैं. बिहार की कुछ सीटों पर बेहद कम मार्जिन से जीत हार का फैसला हुआ है. इन सीटों पर बड़ी संख्या में पोस्टल बैलट पेपर रिजेक्ट हुआ है. अगर ये वोट खारिज नहीं होते तो यहां के चुनाव नतीजे गलत हो सकते थे.
बिहार चुनाव नतीजों के विस्तृत आंकड़े चुनाव आयोग ने बुधवार को जारी किया है. ये आंकड़े चुनाव रिजल्ट से जुड़े दिलचस्प जानकारी देते हैं. बिहार के कई सीटों पर जितने वोटों से हार जीत का फैसला हुआ है उससे ज्यादा पोस्टल वोट कैंसिल कर दिया गया है. अगर ये पोस्टल वोट कैंसिल न होते तो हो सकता है कि इन सीटों के नतीजे एकदम से बदल जाते.
बिहार की संदेश, अगिआंव, नबीनगर और रामगढ़ सीट के चुनावी नतीजों, वोट पैटर्न करने से मजेदार निष्कर्ष सामने आते हैं. संदेश सीट पर आरजेडी उम्मीदवार को 27 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा है, लेकिन यहां पर 360 पोस्टल वोट रिजेक्ट हो गए.
नबीनगर सीट: 112 वोटों से RJD हारी, 132 पोस्ट वोट रिजेक्ट हुए
औरंगाबाद जिले की नबीनगर सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला. 28 राउंड की गिनती के बाद चेतन आनंद (जेडीयू) ने 112 वोटों के बेहद कम अंतर से जीत दर्ज की. वे बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह के बेटे हैं और शिवहर सीट छोड़कर यहां लड़े थे. उन्होंने आरजेडी के आमोद कुमार सिंह को हराया.
लेकिन इस सीट का दिलचस्प पहलू चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं. इस विधानसभा सीट पर पोस्टल वोट के जरिए 812 लोगों ने वोट डाला, लेकिन इसमें 132 पोस्टल वोट रिजेक्ट हो गए. पोस्टल वोट रिजेक्ट न होने की स्थिति में नतीजे अलग हो सकते थे. यहां पर 4042 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना.
अगिआंव सीट: 95 वोटों से CMPIL हारी, 175 पोस्टल वोट रिजेक्ट हुए

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









