
बिहार: जमुई में नक्सलियों का आतंक, पिता-पुत्र की गोली मारकर की हत्या, घटनास्थल पर छोड़ा नक्सली पर्चा
ABP News
Bihar News: नक्सली पर्चे में लिखे स्लोगन से प्रतीत होता है कि मुखबिरी के आरोप में हत्या की गई है. हालांकि, स्पष्ट रूप से हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
जमुई: बिहार के जमुई जिले में बुधवार की देर रात नक्सलियों का आतंक देखने को मिला. नक्सलियों ने गोली मारकर पिता-पुत्र की हत्या कर दी. वहीं, घटनास्थल पर कई नक्सली पर्चे छोड़कर फरार हो गए. मौके पर छोड़े गए पर्चे में लिखा हुआ था, " तमाम भाई और बहनों से अपील कि कृपया एसओपी का काम न करें. इलाके से लुटेरे वर्गों को मार कर भगाएं. (भाकपा माओवादी)." घटना जिले के चकाई थाना क्षेत्र के टोला पहाड़ इलाके की है. पुलिस ने की घटना की पुष्टिMore Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












