
बिहार चुनाव से ठीक पहले शत्रुघ्न सिन्हा को याद आई PM मोदी की दोस्ती, लिखा- 'एक बार का दोस्त, हमेशा के लिए दोस्त...'
AajTak
टीएमसी नेता शत्रुघ्र सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए अपना दोस्त बताया है. इसे लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि बिहार चुनाव सिर पर है. शत्रुघ्र सिन्हा ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज बीजेपी से किया था, लेकिन छह साल पहले पार्टी को छोड़ गए हैं...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर के नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दोस्ती को याद किया. शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया में साझा करते हुए लिखा, 'एक बार का दोस्त, हमेशा के लिए दोस्त.'
प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा को दोस्ती की याद दिलाने वाले मैसेज के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के चलते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी के साथ अपना 27 साल पुराना नाता तोड़कर 2019 में अलग हो गए थे. कांग्रेस से होते हुए अब वह टीएमसी से सांसद हैं.
अब छह साल बाद फिर प्रधानमंत्री मोदी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी दोस्ती याद आ रही है. साथ ही वो यह भी कह रहे हैं कि एक बार का दोस्त हमेशा के लिए दोस्त होता है. बिहार चुनाव से ठीक पहले शत्रुघ्न को प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती याद आने के सियासी मायने क्या हैं?
पीएम मोदी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्ते
शत्रुघ्न सिन्हा और प्रधानमंत्री मोदी दोनों ने ही अपनी सियासी पारी का आगाज़ बीजेपी से किया है. शत्रुघ्न और मोदी दोनों ही लालकृष्ण आडवाणी खेमे के नेता माने जाते हैं. बॉलीवुड से राजनीति में कदम रखने वाले बड़े नामों में शत्रुघ्न सिन्हा एक हैं, और वो न सिर्फ सियासत में पैठ बनाई बल्कि कई बड़े सितारों की तरह फिर राजनीति छोड़कर सिनेमा में वापस नहीं गए.
बीजेपी में बड़े नेता के तौर पर भी देखे गए और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी बने. लेकिन, शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्ते प्रधानमंत्री मोदी से तब बिगड़ने शुरू हुए, जब 2014 के लिए बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन करना था. 2013 में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में राज्यों के चुनाव होने वाले थे, उसी के साथ बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री पद का चेहरा तय करने की कवायद हो रही थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








