
बिहार चुनाव में महागठबंधन की दुर्गति इंडिया गुट में कितनी दरार डालेगी?
AajTak
2024 लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन ने एक मजबूत विपक्ष होने का अहसास कराया था. पर बाद के दिनों में आपसी फूट के चलते यह गठबंधन लगातार कमजोर होता गया. बिहार विधानसभा चुनावों में मिली असफलता ने साबित कर दिया कि गठबंधन का कोई महत्व नहीं रह गया. शायद यही कारण है कि कांग्रेस ने बीेएमसी चुुनाव अकेले लड़ने का फैसला ले लिया है.
2024 के लोकसभा चुनावों के करीब एक साल पहले अस्तित्व में आए इंडिया गठबंधन का एक मात्र उद्देश्य केंद्र से एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकना था. 2024 के लोकसभा चुनावों में जिस तरह इस गठबंधन को सफलता मिली थी उससे ऐसा लगा था कि ये भविष्य में यह और मजबूत होगा. तमाम आपसी मतभेदों के बावजूद यह एलायंस अब तक विपक्ष को कम से कम बांधे रखने में सफल रहा. पर 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों ने इस गठबंधन की नींव हिला दी है. 14 नवंबर को घोषित परिणामों में महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वाम दलों का हिस्सा ) मात्र 35 सीटों पर सिमट गया. जबकि एनडीए ने 202 सीटें जीतकर इतिहास बना दिया. कांग्रेस पार्टी को तो मात्र 6 सीटें मिलीं. जो गठबंधन की ऐतिहासिक असफलता का प्रमाण है. सवाल उठता है कि क्या यह इंडिया गठबंधन के पतन की शुरुआत है?
बिहार में गठबंधन का फायदा किसी को नहीं मिला उल्टा नुकसान हो गया
बिहार चुनावों ने इंडिया गठबंधन की आंतरिक दरारें सबके सामने आ गईं हैं. महागठबंधन में आरजेडी ने 143 सीटें खुद हथिया लीं और कांग्रेस को केवल 61 सीटें हीं दी. जबकि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट आरजेडी से बढिया था. इसके बावजूद कांग्रेस को 2020 के मुकाबले 2025 में करीब 9 सीटें कम मिलीं.जाहिर है कि एक गठबंधन में जो सहअस्तित्व होना चाहिए वो बिहार में नहीं दिखा.
सीट शेयरिंग की असफलता के चलते कई सीटों पर 'फ्रेंडली फाइट्स' तक की नौबत आ गई. और कांग्रेस का प्रदर्शन तो बहुत ही खराब रहा. राहुल गांधी ने कहा, यह हार अप्रत्याशित है, लेकिन लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी. हालांकि राहुल गांधी ने यह लड़ाई कितनी लापरवाही से लड़ी ये इससे स्पष्ट होता है कि ऐन चुनावों के बीच वो 15 दिनों के लिए कोलंबिया चले गए. इसके अलावा भी गठबंधन की कई कमजोरियां उजागर हुईं. नाम वापसी की तारीख बीतने के बाद भी सीटों पर विवाद चलता रहा. यही कारण रहा कि कई जगह इंडिया गठबंधन के दलों के बीच फ्रेंडली फाइट देखने को मिली.
इतना ही नहीं महागठबंधन में चुनावी घोषणापत्र को लेकर भी मतभेद खुलकर सामने आए. तेजस्वी यादव के हर घर सरकारी नौकरी के दावे को आरजेडी को छोड़कर कोई और दल जिक्र भी नहीं कर रहा था. तेजस्वी को सीएम चेहरा बनाने के नाम पर कांग्रेस और आरजेडी के बीच बहुत दिनों तक मतभेद बना रहा. इंडिया ब्लॉक कमजोर संगठन और समन्वय की कमी से हार गया.
इंडिया गठबंधन की संरचना ही इसकी कमजोरी है. राष्ट्रीय पार्टियां (कांग्रेस) स्थानीय दलों (आरजेडी, तृणमूल) आदि पर निर्भर हैं, जो सीट शेयरिंग में खुद को प्राथमिकता पर रखते हैं. बिहार में आरजेडी ने 75% सीटें खुद हथिया लीं थीं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








