
बिहार: गोपालगंज में चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटवाया अतिक्रमण
AajTak
बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार ने हाल ही में अधिकारियों को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इसकी शुरुआत गोपालगंज से हो गई है.
गोपालगंज. बिहार में भी नीतीश सरकार बुलडोजर चला रही है. मंगलवार को यह बुलडोजर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पैतृक गांव फुलवरिया इलाके में चलाया गया. प्रशासन ने यहां सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटवाए. इस संबंध में प्रशासन से शिकायत की गई थी. जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और चिह्नित जमीन पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की.
दरअसल, हथुआ अनुमंडलीय लोक सूचना शिकायत निवारण कार्यालय में अतिक्रमण के संबंध में शिकायत की गई थी. जिसके बाद कार्रवाई के आदेश दिए गए. मंगलवार को फुलवरिया अंचल पदाधिकारी श्यामसुंदर राय के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और दो गांवों में सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. बीडीओ अजीत कुमार रोशन और थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि भागवत परसा टोला कल्याणी गांव के राजेंद्र राय ने नारायण महतो के विरुद्ध अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में अतिक्रमण से संबंधित शिकायत की थी.
ग्रामीण ने दोबारा कर लिया था अतिक्रमण
वहीं, तुर्कपट्टी गांव में रहने वाले बब्बन महतो ने अतिक्रमण से संबंधित शिकायत की थी. इस संबंध में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा को हटाने के आदेश जारी किए गए. प्रशासन ने बताया कि भागवत परसा गांव में सरकारी भूमि को दोबारा खाली कराया गया है. यहां दोबारा उसी व्यक्ति ने कब्जा कर लिया था.
मई में तेजी से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







