
बिहार: कोरोना मरीज की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान
AajTak
बक्सर में शनिवार को एक परिवार कोरोना मरीज को लेकर कोविड अस्पताल पहुंचा. डॉक्टर और कोविड केंद्र के प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार ने मरीज का इलाज शुरू किया लेकिन स्थिति ज्यादा खराब होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका.
कोरोना के कोहराम से पूरा देश कराह रहा है और डॉक्टर दिन रात एक कर अस्पतालों में मरीजों की जान बचाने में जुटे हुए हैं. सरकार ने इन डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स यानी योद्धा का दर्जा दिया है लेकिन लोग इनसे बदसलूकी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. बिहार के बक्सर में एक कोरोना मरीज की मौत हो जाने पर उसके परिजनों ने डॉक्टरों को बुरी तरह पीट दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. दरअसल बक्सर में शनिवार को एक परिवार कोरोना मरीज को लेकर कोविड अस्पताल पहुंचा. डॉक्टर और कोविड केंद्र के प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार ने मरीज का इलाज शुरू किया लेकिन स्थिति ज्यादा खराब होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका. इसी बात को लेकर मरीज के परिजन उग्र हो गए और डॉक्टर-मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे. इस मारपीट में डॉ सुधीर कुमार बुरी तरह घायल हो गए और अब उन्हें ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. डॉ सुधीर के मुताबिक परिजन मरीज को ऐसे समय में अस्पताल लेकर आए थे जब मरीज की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी. उन्होंने कहा, मौत हुई तो परिजन अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे और गुस्से में मारपीट शुरू कर दी, अब हम लोग ऐसे माहौल में काम कैसे करें.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












