
बिहार के ये विधायक बुलेटप्रूफ कार में करते हैं सफर, सब तरफ बस इन्हीं का जिक्र
Zee News
Bihar Politics: जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान डॉ संजीव पर हमला हो चुका है. इसको लेकर मामला भी दर्ज है. जिसमें उन्होंने RJD के अपने इलाके के नेताओं को नामजद आरोपी बनाया है.
Patna: Bihar JDU MLA Bulletproof Car बिहार में कानून-व्यवस्था के चुस्त और दुरुस्त होने का दावा किया जाता रहा है. इसको लेकर राज्य सरकार लगातार तमाम तरह के कदम भी उठा रही है. लेकिन सरकार के इस दावे को तब धक्का पहुंचता है जब सत्तारुढ दल के विधायक ही भय के कारण बुलेटप्रूफ गाड़ी (Bulletproof Car) की सवारी करने को मजबूर हैं. हम बात कर रहे हैं जेडीयू विधायक डॉ संजीव सिंह की. JDU विधायक डॉ संजीव सिंह एकलौते ऐसे विधायक हैं जो फिलहाल बिहार विधानसभा में बुलेटप्रूफ गाडी से पहुंचते हैं. बता दें कि संजीव सिंह पर पहले हमला हो चुका है. इसलिए उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करना शुरू किया था. लेकिन आरजेडी सत्तारुढ दल के विधायक के खौफ में होने को लेकर विधायक और सरकार दोनों पर सवाल खड़े कर रही है. वहीं, जेडीयू विधायक डॉ संजीव सिंह अकसर सुर्खियों में रहते हैं. विधानसभा में सवाल उठाने का मामला हो या हर दिन सदन पहुंचने का मामला. डॉ संजीव कभी चूकते नहीं. कुछ ऐसे में ही वह अपनी जिंदगी को बचाने को लेकर भी उतने ही संजीदा हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








