'बिहार की तरह जीरो पर आउट हो जाएंगी', शाहनवाज हुसैन का ममता पर तीखा हमला
AajTak
भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने आजतक के साथ बातचीत में बंगाल की राजनीति पर बड़े खुलासे किए. उन्होंने TMC पर जमीन खिसकने और बंगाल में लूट के माहौल का आरोप लगाया. शाहनवाज ने ममता बनर्जी की भाषा पर भी टिप्पणी की और चुनावी परिणामों पर बोलते हुए TMC के 'जीरो पे आउट' होने की बात कही. देखें वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











