
बिहार का मजदूर लश्कर के साथ भारत में हमले की रच रहा था साजिश, NIA ने दायर किया आरोपपत्र
AajTak
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार के कटिहार निवासी प्रवासी मजदूर अखलातुर उर्फ मोहम्मद अखलाक मुजाहिद पर लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप लगाया है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर पर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप पत्र दायर किया है. कटिहार जिले के अखलातुर उर्फ मोहम्मद अखलाक मुजाहिद पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 197, साथ ही गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA Act) की धारा 13(1)(बी) और 39 के तहत तमिलनाडु के चेन्नई में पूनमल्ली के एनआईए विशेष न्यायालय में आरोप पत्र दायर किया गया.
अखलातुर, जो तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में एक निजी निर्माण स्थल पर मजदूर के रूप में कार्यरत था, को अप्रैल 2025 में चेंगलपट्टू के कायार पुलिस ने राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था. एनआईए ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अपने हाथ में ले ली थी. जांच में पता चला कि अखलातुर साइबर स्पेस के जरिए पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स के संपर्क में था. उसने कथित तौर पर कट्टरपंथी सामग्री साझा की, 'काफिरों' (अल्लाह में विश्वास नहीं करने वाले) पर हमला करने की साजिशें रचीं, और तमिलनाडु में कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने की कोशिश की.
जांच से यह भी खुलासा हुआ कि अखलातुर ने जिहादी शैली में हमले के लिए हथियार खरीदने की कोशिश की थी ताकि देश को अस्थिर किया जा सके. हालांकि, एनआईए और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी योजनाओं को नाकाम कर दिया. मामले (आरसी-01/2025/एनआईए/सीएचई) की जांच जारी है, जिसमें कट्टरपंथ और हिंसक उग्रवाद को रोकने पर ध्यान दिया जा रहा है. एनआईए ने कहा कि वह आतंकी साजिशों को उजागर करने और भारत में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









