
बिहार: इंसानियत को भी मार रहा कोरोना, शव को नदी किनारे फेंककर भागे एंबुलेंसकर्मी
AajTak
कटिहार में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि कोरोना से मौत के बाद शव को एंबुलेंसकर्मी पूर्णिया रोड पर भसना पुल के नीचे नदी किनारे छोड़कर चल जाते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने सीएस को 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है.
कोरोना ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है और अब यह ना सिर्फ लोगों को मार रहा बल्कि इंसानियत की भी हत्या कर रहा है. कुछ ऐसा ही देखने को मिला बिहार के कटिहार में जहां एक व्यक्ति की कोरोना से मौत होने के बाद एंबुलेंसकर्मी शव को एक नदी किनारे छोड़कर वहां से भाग गए. शव को नदी किनारे रखकर जाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल कटिहार में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि कोरोना से मौत के बाद शव को एंबुलेंसकर्मी पूर्णिया रोड पर भसना पुल के नीचे नदी किनारे छोड़कर चल जाते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने सीएस को 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है. जिला अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह किसी स्थानीय नागरिक की ही डेड बॉडी थी और परिजनों की देखरेख में ही बॉडी को नदी किनारे जमीन में दफनाया गया है. हालांकि डीएम ने कहा है कि अगर इसमें किसी की भी गलती होगी तो दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










