
बिहार: आतंकियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में छपरा से एक शख्स गिरफ्तार
AajTak
जावेद के ऊपर आरोप है कि वह अपने भाई मुश्ताक़ साथ मिलकर आतंकियों को छोटे हथियार सप्लाई किया करता था. जांच में इस बात का पता चला है कि मुश्ताक का कनेक्शन जम्मू कश्मीर के आतंकियों के साथ है.
बिहार पुलिस के एटीएस ने सोमवार की रात छपरा जिले से 25 वर्षीय युवक जावेद को जम्मू और कश्मीर के आतंकियों के साथ कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. जावेद छपरा जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत देव बहुआरा गांव का निवासी है और उसके पिता एक रिटायर शिक्षक हैं. मामला जम्मू और कश्मीर से जुड़ा हुआ है.रविवार को डीजीपी दिलबाग सिंह ने इस बात का खुलासा किया था कि जम्मू और कश्मीर में आतंकी कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे और इसी क्रम में बिहार के छपरा से छोटी पिस्तौल मंगाई गई थी. जावेद के ऊपर आरोप है कि वह अपने भाई मुश्ताक़ साथ मिलकर आतंकियों को छोटे हथियार सप्लाई किया करता था. जांच में इस बात का पता चला है कि मुश्ताक का कनेक्शन जम्मू कश्मीर के आतंकियों के साथ है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










