
बिहार: आंगनबाड़ी केंद्रों में अब बच्चों को खिलाया जाएगा चिकन और वेज बिरयानी
AajTak
बिहार सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले गरीब बच्चों के लिए विशेष तरह के फूड का इंतजाम करने वाली है. जिसमें चिकन के साथ वेज बिरयानी भी शामिल है.
बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं के पद पर रोजगार की उम्मीद रखने वाली महिलाओं और केंद्र में आने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी है. बिहार सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को हाइटेक बनाने के साथ सेविका बहाली में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है. राज्य सरकार की ओर से केंद्र पर आने वाले बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए उनके खाने के मेनू में भी बदलाव किया गया है.
राज्य सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले गरीब बच्चों के लिए विशेष तरह के फूड का इंतजाम करने वाली है. जिसमें चिकन के साथ वेज बिरयानी भी शामिल है. इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका बहाली को सरल बनाते हुए सीधे योग्यता के आधार पर मेघा अंक सूची पर सीधे बहाली की जाएगी.
बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने पत्रकारों से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है. मंत्री ने कहा है कि अब केंद्र सेविका की बहाली में सीधे-सीधे नियुक्ति की जाएगी. मेधा सूची का ध्यान रखा जाएगा और बच्चों को पालने की योग्यता रखने वालों को तरजीह दी जाएगी.
मंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका की बहाली आम सभा लगा कर की जाती थी, इसमें कई तरह के गड़बड़ी की शिकायत लगातार मिल रही थी. ऐसे में पूरी बहाली प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई संसोधन किए गए हैं. इसकी पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है. सेविका की बहाली में पारदर्शिता के साथ-साथ अब सीधे योग्यता और मेघा अंक सूची के आधार पर चयन प्रक्रिया की जाएगी. इसमें किसी भी प्रकार की कोइ परीक्षा भी नहीं ली जाएगी.
इसके अलावा मंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ाई करने वाले बच्चों के पोषणाहार में भी बड़ा बदलाव किया जाएगा. अब बच्चों को वेज बिरियानी के साथ-साथ खास मौके पर चिकन बिरियानी भी परोसा जाएगा. सप्ताह से सभी दिन अब बच्चों को अलग-अलग तरह के व्यंजन दिए जाएंगे. बच्चों को एक ही प्रकार के भोजन देने से उनकी रुचि खाने में कम हो जाती है, ऐसे में सभी दिन अब बच्चों को अलग-अलग स्वाद मिलेगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







