
बिहार: 'अल्लाह' के नाम, भजन पर पटना में संग्राम! देखें शंखनाद
AajTak
बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर कार्यक्रम चल रहा था. इस कार्यक्रम में भोजपुरी सिंगर ने बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाया, मगर इसी भजन की एक लाइन वहां बैठे कुछ लोगों को नागवार गुजरी, और उन्होंने हंगामा शुरु कर दिया स्थिति ये हो गई कि गायिका से जबरन माफी मंगवाई गई. देखें शंखनाद.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











