
बिहारः रक्सौल से नरकटियागंज जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग
AajTak
बिहार के रक्सौल से नरकटियागंज जा रही सवारी गाड़ी के इंजन में रविवार की सुबह आग लग गई. गार्ड ने इंजन के पिछले हिस्से से धुआं उठता देख इसकी जानकारी तत्काल चालक दल के सदस्यों को दी और ट्रेन रुकवाई.
बिहार में रविवार की सुबह-सुबह चलती ट्रेन के इंजन में आग लग गई. चलती ट्रेन के इंजन से धुएं का गुबार उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. ट्रेन के गार्ड ने इसकी जानकारी तुरंत चालक दल के सदस्यों को दी और ट्रेन तत्काल रुकवाई. इस घटना में किसी यात्री को किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
जानकारी के मुताबिक नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाड़ी रविवार की सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर रक्सौल स्टेशन से रवाना हुई थी. ये सवारी गाड़ी भेलाही स्टेशन के आउटर के समीप पहुंची थी कि इसके इंजन से धुआं उठता दिखा. इंजन से धुआं उठता देख सवारी गाड़ी के गार्ड ने इसकी जानकारी तुरंत ही चालक दल के सदस्यों को दी.
इंजन के पिछले हिस्से में आग लगने की जानकारी मिलते ही चालकों ने सवारी गाड़ी को भेलाही स्टेशन के समीप पुल संख्या 39 पर रोक लिया. ये घटना सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है. इंजन में आग लगने की जानकारी जैसे ही ट्रेन में सवार यात्रियों को मिली, उनमें हड़कंप मच गया. सभी यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए. मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई.
लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी और अपने स्तर से भी आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं. कहा जा रहा है कि आउटर के समीप होने की वजह से ट्रेन की गति धीमी थी. आग कैसे लगी, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











